चंपावत। पाटी विकास खंड के लफड़ा रोड पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नाजुक हालत में एक यात्री को एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे। सात यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए पाटी और लोहाघाट अस्पताल लाया जा रहा है।
आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और बचाव कार्य जारी है। घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
Pls read:Uttarakhand: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा एसआईटी करेगी जांच