चंडीगढ़। पंजाब की नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इस भीषण बाढ़ के दौरान, जब पारंपरिक बचाव उपकरण अप्रभावी साबित हो रहे थे, तब ‘अटोर एन1200’ वाहन एक हीरो बनकर उभरा है। यह वाहन न केवल पानी में नाव की तरह चल सकता है, बल्कि रेगिस्तान में भी आसानी से दौड़ने की क्षमता रखता है, जिसने इसे बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सबसे बड़ा मददगार साबित किया है।
यह विशेष वाहन बाढ़ की चपेट में आए लोगों की जान बचाने और उन तक राहत सामग्री पहुंचाने में अत्यंत कारगर सिद्ध हुआ है। राज्य के बाढ़ग्रस्त इलाकों में इन दिनों यह अनोखा वाहन सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इसे विशेष रूप से सेना के लिए तैयार किया गया है।
ATOR N1200 की खासियत:
‘अटोर एन1200’ का निर्माण जेएसडब्ल्यू कंपनी ने किया है। यह एक अत्याधुनिक ऑल-टेरेन (सभी भूभाग पर चलने वाला) और एम्फीबियस (जल-स्थल दोनों पर चलने वाला) वाहन है। इस वाहन को विशेष रूप से कठिन रास्तों, दलदल, बर्फ, जंगल और पानी में ऑपरेशंस के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में मानवीय सहायता के लिए ऐसे चार वाहन भेजे हैं, जो राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Pls read:Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से बाढ़ मुआवजे को ₹50,000 प्रति एकड़ करने की मांग की