दिड़बा\संगरूर: पंजाब सरकार के आदेश पर बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए शुक्रवार को दिड़बा और संगरूर से वित्तमंत्री हरपाल चीमा के ओएसडी तपिंदर सिंह सोही राशन व चारे के पांच ट्रक लेकर रवाना हुए।
इस अवसर पर राहत सामग्री में योगदान देने वालों का धन्यवाद करते हुए वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आपस में मिलकर मुश्किलों का सामना किया जा सकता है।
फिरोजपुर रवाना होते हुए तपिंदर सोही ने कहा कि पंजाब सरकार व प्रशासन दिन रात राहत कार्य में लगा हुआ है। मुश्किल की घड़ी में आगे होकर लोगों की मदद की जा रही है। उन्होंने अपील की कि अब हर एक नागरिक आपसी मतभेद, पक्षपात, पार्टीबाजी से ऊपर उठकर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए।
इस मौके आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान शाम सिंगला, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरमेल सिंह घराचों, संगरूर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन प्रीतम सिंह पीतू, नगर कौंसिल संगरूर के प्रधान भुपिंदर सिंह नहल आदि मौजूद थे। यह पहल पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सहायता प्रदान करने के प्रयासों का हिस्सा है।
Pls read:Punjab: पंजाब में बाढ़ राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी, 5,290 लोगों को निकाला गया सुरक्षित