Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की – The Hill News

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में छत्र चढ़ाया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्मित मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालू सिद्ध मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। उन्होंने प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह कैड़ा, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट सहित कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा उपस्थित थे।

 

Pls read: Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं मंडल की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *