Uttarakhand: सीएम धामी का दिल्ली दौरा: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं और मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। सीएम धामी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आम जन के विश्वास को प्रदर्शित करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और बाबा केदारनाथ जी का प्रसाद भी भेंट किया।

सीएम धामी आज गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं। इन मुलाकातों को उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़ कर देखा जा रहा है।

सीएम धामी के दिल्ली दौरे के बाद से ही प्रदेश में कैबिनेट विस्तार होने की चर्चाएँ तेज हैं। माना जा रहा है कि सीएम के दिल्ली से लौटने के बाद कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

 

Pls read:Uttarakhand: उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भव्य होगा: मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *