सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए निर्देशो के बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा कि छात्राओं को अब राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज और राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि छात्राओं के एडमिशन तीन फेज़ में किया जाएंगे। तीन फेज़ के अंत में आरआईएमसी में 250 लड़के और 100 लड़कियां होंगी। जानकारी के अनुसार जनवरी 2028 से शुरू होने वाले कार्यकाल के लिए RIMC में प्रवेश के लिए जून 2027 में परीक्षा निर्धारित है।राष्ट्रीय सैन्य स्कूल चैल (हिमाचल प्रदेश), अजमेर (राजस्थान), बेलगाम (कर्नाटक), बेंगलुरु (कर्नाटक) और धौलपुर (राजस्थान) में स्थित हैं। उपलब्ध सीटों में से लगभग 30% नागरिकों के बच्चों के लिए भी निर्धारित हैं। लगभग 350 सीटों के लिए दिसंबर में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।