AAP: सीएम केजरीवाल के पीए पर सांसद स्वाति मालीवाल ने मारपीट का लगाया आरोप – The Hill News

AAP: सीएम केजरीवाल के पीए पर सांसद स्वाति मालीवाल ने मारपीट का लगाया आरोप

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

सूत्रों के अनुसार, मालीवाल ने सुबह करीब 9 बजे सीएम आवास से PCR कॉल किया। कॉल मिलने पर दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुँची।

हालांकि, मालीवाल ने अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि वह पहले मीडिया से बात करेंगी, उसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराएंगी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुँची तो स्वाति वहां नहीं मिलीं। बाद में पुलिस ने उन्हें फ़ोन किया, जिस पर उन्होंने बताया कि वह बाद में शिकायत दर्ज कराएंगी।

प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली पुलिस सीएम आवास के अंदर नहीं जा सकती है। पुलिस अब पीसीआर कॉल की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।

विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव ने इस खबर की पुष्टि की है।

 

Pls read:POK: पाक अधिकृत कश्मीर में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन, रेंजर्स तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *