Punjab: वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा चौहाल इको टूरिज़्म प्राजैकट का डिजिटल उद्घाटन – The Hill News

Punjab: वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा चौहाल इको टूरिज़्म प्राजैकट का डिजिटल उद्घाटन

  • सैलानियों के घूमने के लिए जीप सफारी, नेचर ट्रेल की सुविधा भी उपलब्ध
  • राज्य में इको टूरिज़्म को बढ़ावा देना मुख्य मकसद

चंडीगढ़, 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को इको टूरिज़्म के गढ़ के तौर पर विकसित करने हेतु पूरी तरह वचनबद्ध है।

इसी के हिस्से के तौर पर पंजाब के वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की तरफ से आज वन कंपलैक्स, सैक्टर 68, मोहाली से डिजिटल तौर पर ज़िला होशियारपुर में चौहाल इको टूरिज़्म प्रोजैकट (नेचर रटरीट चौहाल) का उद्घाटन किया गया। इस प्रोजैकट का मुख्य उद्देश्य लोगों को वन और वन्य जीव संबंधी अवगत करवाना और पंजाब में इको टूरिज़्म को बढ़ावा देना है। इस प्रोजैकट में लोगों के रहने के लिए हट्टस बनाऐ गए हैं, जिस पर तकरीबन 60 लाख रुपए का खर्चा आया है। यहाँ लोग अपने परिवार समेत रह सकते हैं। इस प्रोजैकट की ख़ासियत है कि यह प्रोजैकट लोकल कम्यूनटी द्वारा चलाया जा रहा है, जिसके लाभ का 50 प्रतिशत हिस्सा गाँव के विकास के लिए ख़र्च किया जायेगा।

जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि इस प्रोजैकट में सैलानियों के लिए खाने पीने के लिए कैंटीन का प्रबंध भी है और सैलानियों के घूमने के लिए जीप सफारी, नेचर ट्रेल की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे सैलानी कुदरत का नज़ारा और वन्य जीव जैसे कि मोर, सांबर, हिरण, चिड़ियां, तेंदुआ आदि को देख सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि यह पंजाब का इस तरह का तीसरा प्रोजैकट है। इसके इलावा पहले पठानकोट जिले में मिनी गोआ, होशियारपुर में थाना डैम पर जंगल लोज़िज भी वन विभाग की तरफ से बनाऐ गए हैं, जिनको सैलानियों की तरफ से काफ़ी पसंद किया जा रहा है। इस नये प्रेजैकट के साथ लोगों को रोज़गार मिलेगा और स्थानीय लोगों की आमदन में विस्तार होगा। इसके इलावा जल्द ही चौहाल से तक्खनी वाइल्ड लाईफ़ सेंचुरी में जंगल सफारी शुरू की जायेगी।

इस मौके पर प्रमुख मुख्य वनपाल आर. के. मिश्रा, वन मंडल अफ़सर होशियारपुर नलिन यादव और वनपाल नॉर्थ सर्कल होशियारपुर डा. संजीव कुमार तिवारी भी मौजूद थे।

 

pls read:Punjab: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कॉर्पोरेट अस्पतालों को सस्ते भाव पर मानक इलाज मुहैया करवाने के लिए सरकार के साथ हिस्सेदारी का न्योता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *