बीजिंग। चीन ने ताइवान पर हमला करने की तैयारी कर ली है। चीन की ओर से किए जा रहे सैन्य अभ्यास के बीच हुई इस घोषणा से तनाव और बढ़ गया था। ताइवन के हवाई क्षेत्र को चीन ने बंद कर दिया है। नो फ्लाइंग जोन घोषित होने से कोई भी विमान न तो ताइवान आ सकता है न जा सकता है। ताइवान के रक्षा विभाग से जुड़े यान यू सिन का कहना है कि नो फ्लाई जोन एअर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन तक फैला होगा। इसमें देश के उत्तरी किनारे से 85 समुद्री मील तक का क्षेत्र शामिल है। इससे पहले घोषणा की गई थी इसे 16 से 18 अप्रैल तक के लिए बंद किया जाएगा।
यह पढ़ेंः China : ताइवान की एयरस्पेस में घुसे चीन के 40 लड़ाकू विमान
शी चिनफिंग ने मंगलवार को अपने दक्षिणी नौसैनिक कमांड का दौरा भी किया। वहीं, अमेरिकी यात्रा से ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग वेन के लौटने के बाद चीन ने गंभीर चेतावनी दी है। चीन के प्रवक्ता ने बुधवार को यह बात कही है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 24 घंटे के दौरान चीन के 35 विमान और आठ नौसैनिक पोत देखे गए हैं। इनमें करीब 14 हवाई जहाज ने ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार किया था।