himachal : हिमाचल के शक्तिपीठ वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर होंगे विकसित – The Hill News

himachal : हिमाचल के शक्तिपीठ वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर होंगे विकसित

शिमला। देवभूमि हिमाचल के शक्तिपीठ माता वैष्णों देवी मंदिर की तर्ज पर विकसित करने की बाद सुक्खू सरकार ने कही है। विधानसभा सदन में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शक्तिपीठों के सौंदर्यीकरण के लिए मास्टर प्लान बन रहा है। हम भी प्रदेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधा मुहैया करवाएंगे, जैसी वैष्णों देवी में है। जिन मंदिरों में पूजा नहीं हो रही है, वहां पुजारियों की व्यवस्था होगी। कांग्रेस विधायक सुदर्शन सिंह ने चिंतपूर्णी मंदिर का मामला उठाया था। इस पर मुकेश ने यह जवाब दिया। वह बोले कि चिंतपूर्णी, नयनादेवी, बज्रेश्वरी, चामुंडा देवी, ज्वाला जी सहित बाबा बालक नाथ मंदिर, बगलामुखी मंदिर और अन्य बड़े मंदिरों के लिए मास्टर प्लान बनाए जाएंगे।

यह पढ़ें….himachal : सुक्खू सरकार ने मंत्रियों को हटा विधायकों को बनाया जिला योजना समिति का अध्यक्ष

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के अधीन वाले मंदिरों के लिए पानी और सीवरेज की डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है। चिंतपूर्णी मंदिर के लिए सात करोड़ का बजट दिया है। चिंतपूर्णी का भव्य मंदिर व भवन बनाया जाएगा। चिंतपूर्णी में सीवरेज सिस्टम के लिए 16 करोड़ दिए गए हैं। म्यूजियम के लिए 11.21 करोड़ मंजूर कर दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रसाद योजना में 45 करोड़ देने थे, लेकिन यह राशि अभी तक जारी नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *