HIMACHAL : सुक्खू सरकार लेगी 2000 करोड़ का कर्ज, दो माह में दूसरा बड़ा लोन – The Hill News

HIMACHAL : सुक्खू सरकार लेगी 2000 करोड़ का कर्ज, दो माह में दूसरा बड़ा लोन

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार अब 2,000 करोड़ का कर्ज लेगी। इससे पहले सरकार ने 1,500 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। कर्ज लेने के लिए राज्य सरकार के वित्त विभाग ने दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। एक अधिसूचना 700 करोड़ और दूसरी 1,300 करोड़ रुपये है। इन अधिसूचनाओं के अनुसार 700 करोड़ रुपये का कर्ज 9 साल की अवधि के लिए और 1,300 करोड़ रुपये का 15 साल की अवधि के लिए रहेगा। इसके लिए राज्य सरकार अपनी प्रतिभूतियों को भारतीय रिजर्व बैंक के पास गिरवी रखेगी।

यह भी पढ़ेंः himachal : सीमेंट ढुलाई विवाद के जल्द निस्तारण को लेकर सीएम सुक्खू ने अफसरों को दिये निर्देश, 53 दिन से ट्रक आपरेटर यूनियनों का चल रहा है विवाद

सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए यह कर्ज ले रही है। 2,000 करोड़ रुपये के इस ताजा कर्ज को लेने की अधिसूचना प्रदेश मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक के दौरान जारी की गई है। इसके अलावा इस सरकार ने 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज प्रदेश पर डाला है। इससे पहले सुक्खू सरकार ने 1,500 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की अधिसूचना जारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *