weather update : प्रदेश में मौसम शुष्क, दिन में होने लगा है गर्मी का अहसास – The Hill News

weather update : प्रदेश में मौसम शुष्क, दिन में होने लगा है गर्मी का अहसास

देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम से पारा बढ़ने लगा है। अगले पांच दिन प्रदेश में चटख धूप खिलने से तापमान चढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले चार-पांच दिन मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से आठ से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। जिससे ग्लेशियर पिघलने, हिमस्खन की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर आने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मौसम के इस मिजाज से कई प्रकार के वायरस सक्रिय हो रहे हैं और कोल्ड, फ्लू, लंग इन्फेक्शन समेत अन्य बीमारियां लोग को चपेट में ले रही हैं। ऐसे में अस्पतालों में भी मरीजों का दबाव बढ़ने लगा है।

यह भी पढ़ेंःछात्रों को दिग्भर्मित, बरगलाने तथा भ्रामक खबरों के प्रचार-प्रसार करने वालों के विरूद्ध होगी सख्त कार्यवाही- राज्य सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *