देहरादून। मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगरे चौबीस घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फवारी हो सकती है। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। वहीं राज्य के बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
यह भी पढ़ेंः special : आधार कार्ड को अपडेट करने के नियमों में बदलाव, फोटोकॉपी से नहीं चलेगा काम
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, उधमसिंह नगर जैसे कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजधानी में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बने रहने की संभावना है।