चमोली। प्रभारी मंत्री चमोली डा.धन सिंह रावत ने सोमवार को जोशीमठ पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घडी में सरकार पूरी तरह से नगर वासियों के साथ खडी है। प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में धैर्य रखने की आवश्यकता है। जोशीमठ में भूधंसाव को लेकर सरकार गंभीर है। हमारी सरकार ने यहां पर तत्काल एक्शन भी लिया है। भारत सरकार ने भी इस समस्या का संज्ञान लिया है। विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा जोशीमठ में भूधंसाव कारणों का अध्ययन किया जा रहा है। समस्या का पता लगने पर सब लोगों के सुझाव और सहमति लेकर उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील की।
यह भी पढ़ेंः- #joshimath : जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव को देखते हुए हमारे लिए पल-पल महत्वपूर्णः मुख्य सचिव संधु
प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि धनराशि की कोई कमी नही होने दी जाएगी। प्रभावित लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जाए।
यह भी पढ़ेंः- #JOSHIMATH: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में प्रभावितों से मिलकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया