देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी रविवार दोपहर रुड़की में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं। रात्रि विश्राम दिल्ली में करने के बाद वह सोमवार सुबह गांधीनगर के लिए रवाना होंगे।
गुजरात सचिवालय, गांधीनगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद वह शाम को दिल्ली लौट आएंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी नेताओं से भेंट कर सकते हैं।