himachal vidhansabha election: प्रियंका गांधी संभालेंगी हिमाचल में प्रचार का जिम्मा

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नवरात्र के दौरान प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर  सकती है। संभव है कि पहली सूची में लगभग चालीस नाम होंगे, जिसमें विधायक, पूर्व मंत्री और बेहद कम मार्जिन से हारे पू्र्व प्रत्याशी शामिल हैं। इन नामों पर मुहर 15 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लगेगी।

कांग्रेस इस समय प्रदेश में बड़े चेहरे को लेकर जूझ रही है। माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगी। प्रियंका नवरात्र में शिमला आएंगी। उनका कांगड़ा में बड़ी रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। हाईकमान ने कांगड़ा जिला कमेटी को रैली की तैयारी करने का निर्देश दिया है। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पर सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *