देहरादून। उत्तराखंड के पांचवें विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा के नेता विधायक दल चुने गए पुष्कर सिंह धामी बुधवार को 11 मंत्रियों के साथ परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सहित पूर्ण 12 सदस्यीय मंत्री परिषद शपथ ग्रहण करेगी। कुछ नए चेहरों को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।
पुराने नाम जो लेंगे शपथ
- सतपाल महाराज
- गणेश जोशी
- धनसिंह रावत
- रेखा आर्य
- बिशन सिंह चुफाल
नए चेहरे
- मदन कौशिक
- खजानदास
- ऋतु खंडूड़ी
- आदेश चौहान
- प्रीतम पंवार
- प्रेमचंद अग्रवाल