धारचूला : भारत नेपाल को जोडऩे वाला अंतरराष्ट्रीय झूला पुल अब सुबह सात बजे से सायं सात बजे तक खुलेगा। अभी तक पुल सुबह सात बजे से सांय पांच बजे तक ही खुल रहा था। जिसे लेकर भारतीय व्यापारियों प्रशासन से पुल का समय सुबह सात बजे से सांय सात बजे तक खोलने की मांग की थी। इस मांग पर निर्णय लिया गया था परंतु बीच में निर्वाचन के चलते यह अमल में नहीं आ सका था। पुल के सायं पांच बजे ही बंद होने से दोनों देशों के लोग परेशान थे। धारचूला का बाजार नेपाली ग्राहकों पर निर्भर है।
सोमवार को जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान के धारचूला दौरे के दौरान विधायक हरीश धामी और व्यापार संघ अध्यक्ष वीएस थापा ने उनके सम्मुख यह मांग रखी। जिलाधिकारी ने एसडीएम एके शुक्ला को मंगलवार से पुल बंद होने का समय सायं सात बजे तक करने के आदेश दे दिए हैं। व्यापारियों ने इस पर खुशी जताई है। व्यापार संघ अध्यक्ष बीएस थापा ने इसके लिए डीएम, विधायक और एसडीएम का आभार जताया है। पुल अभी तक सुबह सात बजे से सायं पांच तक ही खुल रहा था।