मतगणना के दूसरे घंटे में सामने आए रुझानों में तस्वीर बदलती हुई दिख रही है। गोवा में भाजपा जहां 16 सीटों पर आगे चल रही है तो मणिपुर में पार्टी 29 सीटों पर आगे है। दोनों ही राज्यों में भाजपा बहुमत के करीब है। गोवा की 40 और मणिपुर की 60 सीटों के लिए मतगणना चल रही है। गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान हुए थे जबकि मणिपुर में दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को वोटिंग हुई थी। मणिपुर में दोनों चरणों में कुल 265 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि गोवा की 40 सीटों के लिए 301 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। मणिपुर और गोवा में भाजपा बहुमत के करीब जाती दिखाई दे रही है।
गोवा में भाजपा को अभी तक 32.8 फीसदी वोट
एन बीरेन सिंह को 11 हजार वोटों की बढ़त
गोवा में भाजपा 17 सीटों पर आगे
गोवा में भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर आगे चल रही है। यहां पर 13 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग के मुताबिक सीएम, प्रमोद सावंत यहां अभी भी करीब 400 वोटाें से पीछे चल रहे हैं।