NATO महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग बरसे रूस पर, कहा- हाई अलर्ट पर हैं 100 से अधिक लड़ाकू विमान

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद हड़कंप मच गया है। अमेरिका और पश्चिमी देशों की ओर से रूस के कदम की कड़ी निंदा की गई है। इस बीच NATO के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने भी यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि रूसी की आक्रामकता से बचाव को लेकर अपने हवाई क्षेत्रों में हमने 100 से अधिक लड़ाकू विमानों को हाई अलर्ट पर रखा है।

जेन्स स्टोलटेनबर्ग (Jens Stoltenberg) ने कहा कि हमारे पास अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने के लिए 100 से अधिक लड़ाकू विमान और भूमध्य सागर तक समुद्र में 120 से अधिक युद्धपोत हाई अलर्ट पर हैं। हम नाटो गठबंधन को ऐसी आक्रामकता से बचाने के लिए जो भी जरूरी होगा उन कदमों को उठाएंगे। उन्‍होंने यह भी जानकारी दी कि कल शुक्रवार को भावी रणनीति तय करने के लिए नाटो नेताओं की बैठक होगी।

नाटो महासचिव ने रूस से सैन्य कार्रवाई को तुरंत बंद करने और यूक्रेन से हटने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र हमेशा निरंकुशता पर हावी रहेगा। हमेशा दमन पर स्वतंत्रता की विजय होगी। मौजूदा वक्‍त में नाटो यूक्रेन के साथ पूरी ताकत और एकजुटता के साथ खड़ा है। नाटो सहयोगी और यूरोपीय संघ भी रूस पर गंभीर प्रतिबंध लगा रहे हैं। हमारे सभी सहयोगी एक साथ खड़े हैं। हम अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था इस तरह के उल्लंघनों को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *