शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मंगलवार को रोहतांग सहित चोटियों पर हिमपात होने से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार सुबह भी पहाड़ों व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विशेषज्ञों ने 23 और 24 फरवरी को ऊंचे व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात व बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। निचले क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना है। 25 व 26 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। चंबा, लाहुल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा और शिमला जिला के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।