भारतीय डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली अमेरिकी महिला की आंख में घुसी 3 मक्खियां – The Hill News

भारतीय डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली अमेरिकी महिला की आंख में घुसी 3 मक्खियां

महिला 2 महीने पहले अमेरिका के ही अमेज़न फॉरेस्ट में घूमने गई थी। यहीं उसकी आंख में बॉट मक्खियां घुस गई थीं। जब महिला भारत आई और यहां डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंची तो उन्होंने उसकी उसकी आंख से एक-दो नहीं बल्कि 3 ज़िंदा बॉटफ्लाइज़ निकालीं। दिल्ली के डॉक्टरों ने महिला की सफल सर्जरी के बाद उसे अस्तपताल से छुट्टी दी।

32 साल की अमेरिकन महिला दरअसल मियासिस नाम की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। मियासिस इंसानी ऊतकों में मक्खी के लार्वा का संक्रमण है। इसी बीमारी की वजह महिला की आंखों में 2 सेंटीमीटर लंबी 3 ज़िंदा बॉटफ्लाइज़ निकाली गईं। महिला का इलाज दिल्ली के वसंत कुंज में मौजूद फोर्टिस अस्पताल में किया गया। महिला की शिकायत थी कि उसे पिछले कुछ हफ्तों से पलक के अंदर कुछ चलने जैसा महसूस हो रहा था और पलकों पर सूजन के साथ लाल रंग के चकत्ते भी हो रहे थे। अमेरिकी नागरिक के आंख की सर्जरी भारतीय डॉक्टर मोहम्मद नदीम ने की। सर्जरी बिना किसी तरह का एनेस्थीसिया दिए ही कर दी गई और इसमें 10-15 मिनट का वक्त लगा।  ऑपरेशन के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक मियासिस के ज्यादातर मामले गर्म इलाकों में ही सामने आते हैं और बॉट मक्खियां किसी के भी शरीर में नाक या त्वचा पर होने वाले घावों के रास्ते प्रवेश कर जाती हैं और बाकी हिस्सों को भी संक्रमित कर देती हैं। महिला की आंखों में ये मक्खी जंगल में घूमने के दौरान गई होगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *