सेहत खराब कर सकती है चीनी ,करें इन चीजों से रिपलेस – The Hill News

सेहत खराब कर सकती है चीनी ,करें इन चीजों से रिपलेस

रोजाना इस्तेमाल होने वाली शक्कर सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। कई लोगों के लिए फीकी चाय पीना मुश्किल भरा होता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसे आप शक्कर से रिपलेस कर सकते हैं-

1) चाय में मिलाएं गुड़- अगर आप वेटलॉस करना चाहती हैं और चाय को नहीं छोड़ सकती तो आप गुड़ वाली चाय पीएं। गुड़ की मीठास चाय का स्वाद बदल जाता है और रंग भी। इसी के साथ गुड़ में काफी ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं और साथ ही साथ ये केमिकल्स से दूर रहता है।

2) सौंफ की चाय- चाय में आप सौंफ मिला सकते हैं। सौफ सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आपको चाय पीने के बाद गैस हो जाती है तो आप चाय में सौंफ मिला सकते हैं।

3) मुलेठी- आयुर्वेदिक औषधियों में मुलेठी का इस्तेमाल किया जाता है। गले में दर्द से भी मुलेठी आपको आराम दिला सकती है। इसे बानने के लिए चाय में लौंग और दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हर्बल चाय का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *