देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के प्रतीज्ञा पत्र जारी करने के समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि धामी को बतौर सीएम अल्पकाल मिला, जिसमें उन्होंने अपना खनन प्रिय चेहरा दिखा दिया। अगर उन्हें और समय मिलता तो वह आपकी जमीन बेचने से भी पीछे नहीं हटते हैं। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सिर्फ सीएम बदलती है और जनता को भ्रमित करती है।
देहरादून में आयोजित समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी पहुंची हुई थी। प्रियंका के मंचासीन होते हुए हरीश ने भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को लूटा है। जो मुख्यमंत्री लूट में फंसता दिखा उसे हटाकर नया लूटेरा मुख्यमंत्री बैठा दिया।