नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत नैनीताल पहुंच गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की ओर से तल्लीताल से रैली निकालकर उन्हें कार्यक्रम स्थल पंत पार्क मल्लीताल लाया गया। सीएम ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत जिला प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य के साथ भारत रत्न जीबी पंत की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने नैनीताल में एक अरब से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इन प्रोजेक्टत में नैनीताल की बाजारों का कुमाउंनी शैली में ट्रीटमेंट समेत अन्य कार्य किये जायेंगे।