उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में हरक सिंह रावत नहीं पहुंचे। बैठक में केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत व विजय बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी व सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व धन सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल आदि मौजूद हैं।भाजपा के प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत गैरमौजूद हैं। इसको लेकर सियासी गलियारों में हरक सिंह को लेकर फिर से चर्चाएं होने लगी है। इसे हरक की नाराजगी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। संपर्क करने पर हरक ने कहा कि उन्हें कोर ग्रुप की बैठक की सूचना देर से मिली। इस वजह से वह बैठक में नहीं पहुंच पाए।