धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ के निर्माता रामानंद सागर को आज पूरी दुनिया जानती है। अपने करियर में रामानंद ने जाने कितने ऐसे टीवी शो बनाए हैं जिन्हें कभी भी भूला नहीं जा सकता है। वहीं इन दिनों रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। साक्षी सोशल मीडिया पर अपन किसी प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी बोल्डनेस के आगे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की एक्ट्रेसेस भी फीकी हैं। इसी बीच अब साक्षी चोपड़ा कैमरे के सामने फिर से बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। अपने लुक को लेकर साक्षी एक बार फिर से ट्रोर्ल्स के निशाने पर आग गई हैं।