देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले भीमताल क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। भीमताल नगर पंचायत के अध्यक्ष देवेंद्र चुनौतिया अपना इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। देवेन्द्र चुनौतिया ने बताया की नगर पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस के कई नेताओ ने पार्टी और उनके खिलाफ काम किया था। इसके बाद पार्टी ने उनको 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था, लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने उनको एक बार फिर से वापसी कर सकते हैं। इस संबंध में उनकी बात उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रभारी प्रदीप सूर्या समेत पार्टी के कई अन्य नेताओं से इस संबंध में बात हुई है, लेकिन उनको पार्टी की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिला।