खबर अमेरिका से है ब्लॉक फार्च्यून गेम शो में एक प्रतियोगी जिसका नाम चार्लेन रुबुश है वह पहेली का सही जवाब ना दे पाने के चलते ऑडी कार जीतने से चूक गई थी। जानकारी के मुताबिक इस महिला का ऑडी कार ना जीत पाने के पीछे एक तकनीकी कारण था । हैरत की बात यह है कि महिला शो में तो कार नहीं जीत पाई लेकिन बाद में चार्लेन रुबुश नाम की इस महिला का शो के दौरान शूट हुआ एक वीडियों ऐसा वायरल हुआ कि चार्लेन की किस्मत पलट गई। वायरल वीडियो को देखने के बाद कार कंपनी ने एलान किया कि वह चार्लेन रुबुश को AUDI कार गिफ्ट देगी।
आइए जानते है पूरा मामला क्या है कि दरअसल हाल में ही व्हील ऑफ फॉर्च्यून के एक हॉलिडे एपिसोड में, रुबुश ने एक पहेली का सही उत्तर दिया था। जिसके जवाब में उन्हें 35,900 डॉलर से शुरु होने वाली एक ऑडी कार मिलनी थी।लेकिन कुछ तकनीकी वजर से चार्लेन को ऑडी नहीं मिल सकी। उन्हें 12 लाख रुपये जीतकर ही संतोष करना पड़ा। इस बीच तकनीकी खराबी के चलते चार्लेन के हारने के क्षण की एक क्लिप ट्वीटर पर वायरल हो गई। जो ऑडी कंपनी वालों तक भी पहुंच गई थी।
क्लिप देखने के बाद ऑडी ने चार्लेन को ढूंढ लिया और ऐलान किया कि वह चार्लेन को वही कार का मॉडल देगा, जिसे वह शो में लेने से चूकी थी।