रेस्टोरेंट ने लांच किया 22 कैरेट सोने का बड़ा पाव

शाही जिंदगी के लिए जाना जाने वाला दुबई अब एक और चीज के लिए चर्चा में आ गया है। दअरसल, यहां के ‘ओ पाव रेस्टोरेंट’ का बड़ा पाव इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है। आपको बता दें , कि ओ पाव रेस्टोरेंट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक सितंबर को वीडियो अपलोड किया था। बताया जा रहा है कि इसमें उन्होंने अपने ग्राहकों को इस 22 कैरेट सोने के बड़ा पाव की जानकारी दी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि ओ गोल्ड बड़ा पाव को परोसने का तरीका भी एकदम शाही है। जी हां बड़ा पाव में चीज और बटर भरा जाता है। इसके बाद इसे सोने के रंग से दिखने वाले घोल में डुबो कर फ्राई किया जाता है। परोसते समय बड़े पाव पर सोने का वर्क चढ़ाया जाता है और लकड़ी के बॉक्स में इसे ग्राहकों को परोसा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *