![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की है। गाइडलाइंस में कहा गया है कि श्रीलंकाई क्रिकेटर्स अगर 8 मिनट 10 सेकंड में 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी नहीं कर पाते हैं तो उनकी सैलरी काटी जाएगी।
नई गाइडलाइंस के तहत क्रिकेटर्स के लिए अलग-अलग पैमाने तय किए गए हैं। इनमें अगर खिलाड़ी 8 मिनट 10 सेकंड में दौड़ पूरी कर लेता है तो उसे कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से पूरी सैलरी मिलेगी। ऐसे खिलाड़ियों की टीम में शामिल होने की संभावना भी अधिक होगी।
जो खिलाड़ी 2 किमी दूर पूरी करने में 8 मिनट 10 सेकंड से 8 मिनट 55 सेकंड तक समय लेंगे, वे राष्ट्रीय टीम में चयन के योग्य तो होंगे, लेकिन उनकी सैलरी का कुछ प्रतिशत काट लिया जाएगा। अगर कोई खिलाड़ी 2 किमी की दौड़ पूरी करने में 8 मिनट 55 सेकंड से ज्यादा का समय लेगा तो उसे राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।