पवनदीप राजन और अरुणिता पहुंचे रुद्रप्रयाग – The Hill News

पवनदीप राजन और अरुणिता पहुंचे रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग। इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन प्रतियोगिता की उपविजेता अरुणिता कांजीलाल के साथ रुद्रप्रयाग पहुंचे। उन्होंने केदारघाटी पहुंचकर पंचगद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भोले बाबा के दर्शन किए। त्रियुगीनारायण मंदिर में भी शिव और पार्वती के विवाह स्थल के साथ ही भगवान विष्णु के दर्शन किए।

इंडियल आइडल सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले में पहुंचे और यहां से सीधे केदारघाटी गए। सबसे पहले रविवार को गायक पंचकेदारों के गद्दीस्थल ओकारेश्वर मंदिर पहुंचे और यहां पूजा-अर्चना की। लगभग एक घंटे तक पूजा करने के बाद दोनो स्थानीय निवासियों से भी मिले। मंदिर की पौराणिकता और सुंदरता की भी जमकर तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *