मसूरी से सामने आई दिल दहला देनी वाली घटना, पति ने पत्नी पर लगाई आग – The Hill News

मसूरी से सामने आई दिल दहला देनी वाली घटना, पति ने पत्नी पर लगाई आग

मसूरी: देहरादून जिले के मसूरी के किंक्रेग क्षेत्र में कहासुनी के बाद पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसमें महिला बुरी तरह से झुलस गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित विरेंद्र कोहली को ङ्क्षकक्रेग से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपित को चौदह दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना एसआइ नरेंद्र पुरी को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *