![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
लखनऊ। यूपी में कुछ ही दिनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी पार्टी के लिए माहौल बना रहा है। देश के गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा-निषाद पार्टी की संयुक्त रैली को संबोधित किया। रैली में आई भीड़ को देखकर शाह उत्साहित दिखे। मंच से अमित शाह ने कहा प्रदेश भर से जो निषाद उमड़ कर आए हैं वो बताता है कि 2022 में 300 पार के साथ भाजपा और एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
अमित शाह ने कहा कि 2019 के चुनाव में संजय निषाद भाजपा के साथ जुड़े और निषाद समाज गांव-गांव से निकलकर हर बूथ पर जाकर कमल का संदेश लेकर गया। शाह ने कहा कि देखते-देखते दो तिहाई बहुमत से मोदी जी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम किया।