भूख हड़ताल में बैठक चार मृतक आश्रितों में से एक ही हालत बिगड़ी – The Hill News

भूख हड़ताल में बैठक चार मृतक आश्रितों में से एक ही हालत बिगड़ी

खबरें सुने

चीनी मिल में नियोजन के लिए मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जारी रही। भूख हड़ताल पर बैठे चार मृतक आश्रितों में से एक की हालत बिगड़ गई। एसडीएम के निर्देश पर विशाल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था।

बुधवार को नियोजन की मांग के लिए सागर डिसूजा, मनोज नेगी, विशाल, नावेद ने भूख हड़ताल शुरू की थी। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक धरना देकर आंदोलन करने पर प्रदेश सरकार नहीं चेती। जबकि पिछले दिनों देहरादून जाकर उन्हेेंने सीएम पुुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

सीएम ने जल्द ही समस्या का हल कराने का भरोसा दिया था। बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल पर बैठे विशाल की तबियत बिगड़ गई जिससे प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर एसडीएम आरसी तिवारी राजस्व, पुलिस टीम के साथ शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। एसडीएम आरसी तिवारी ने अनशनकारियों से वार्ता की लेकिन वह अपनी मांग पर अडिग रहे। इस दौरान सपा नेता अरविंद यादव, चीनी श्रमिक संघ ने अनशनकारियों को समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *