![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
देहरादून। राहुल गांधी की देहरादून रैली को लेकर देहरादून के परेड़ ग्राउंड पर जन सैलाब उमड़ पड़ा है। सियासी जानकार इसकी तुलना 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से कर रहे हैं। भीड़ में कांग्रेस ने भाजपा को पटकनी दे दी है। अब देखना है कि मोदी के हमलों का राहुल कैसे जवाब देते हैं।
राहुल की रैली में भाजपा से 3 गुना ज्यादा भीड़ जुटाने का जो दावा विगत दिवस हरीश रावत ने किया था, उसे वे और कांग्रेस पूरा करती हुई नजर आ रही है। जिस अंदाज में आज भीड़ उमड़ी है वो भाजपा के लिए भी आंखें खोलने वाली है। हजारों की हजार की संख्या में लोगों का हुजूम परेड मैदान में जुट गया है जबकि हजारों लोग शहर की सड़कों पर परेड मैदान के लिए आगे बढ़ रहे हैं। पूरे शहर में आज जाम की स्थिति बनी है। इसी रोड से लेकर आराघर तक भयंकर जाम लगा है। वहीं आज हरीश रावत जंर अभी अभी fb पर एक पोस्ट डाल है जिसमें उन्होंने राहुल को केदार भक्त लिखा है। कांग्रेस का हिंदुत्व के लिए बदलता चेहरा भी बहुत कुछ कह रहा है।