पिम्पल्स के छोड़े निशान से हैं परेशान? ट्राई करें ये होम रेमिडी – The Hill News

पिम्पल्स के छोड़े निशान से हैं परेशान? ट्राई करें ये होम रेमिडी

खबरें सुने

चेहरे पर पिम्पल्स होना आम बात है लेकिन पिम्पल्स ठीक होने के बाद इसके छूटे हुए निशान के स्ट्रेस का एक अलग ही लेवल होता है। पिम्पल्स 3-4 दिन में ठीक हो जाते हैं लेकिन इसके निशान ठीक होकर स्किन क्लियर होने में कई दिन और कभी-कभी तो महीने भी लग जाते हैं। ऐसे में अगर आपको किसी पार्टी या सेलिब्रेशन में जाना हो, तो आप इन निशानों की वजह से कॉन्फिडेंट नहीं करते। ऐसे में एक्ने या पिम्पल्स की कोई क्रीम लगाने के बजाय नेचुरल होम रेमिडी को ट्राई कर सकते हैं। मसूर की दाल और कच्चा दूध इसके लिए सबसे अच्छा इलाज है।
मसूर की दाल और कच्चे दूध का फेस पैक भी पिम्पल्स के निशान हटाने में बेहद कारगर है। इसके लिए दाल को एक कटोरी दूध में रात भर भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसे पीस लें। इस मिश्रण पिम्पल्स के निशानों पर लगा लें। रोजाना इस पैक को रिपीट करें। इसे लगाने से एक सप्ताह के अंदर आपके चेहरे पर पड़े निशान साफ हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *