
मध्य और दक्षिणी अमेरिका के कई हिस्सों को 30 से अधिक बड़े बवंडर टोरनेडो ने मलबे में बदल दिया और 100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। अकेले केंटकी में 70 लोग मारे गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अब भी कई लोग लापता हैं या मलबे में दबे हुए हैं। अमेरिकी समय अनुसार, यह प्राकृतिक आपदा शुक्रवार और शनिवार रात 6 राज्यों के कई शहरों में आई।