राज्य में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां कइ्र वादे किये जा रही है। बीजेपी-कांग्रेस समेय अन्य पार्टियां सत्ता में काबिज होने के लिए अभी से कमर कस ली है। वहीं जनता से दावे करते हुए पार्टियां एक दूसरे पर जमकर हमला कर रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि सरकार बनते ही पहली कलम से देवस्थानम बोर्ड को निरस्त किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार तीर्थ पुरोहितों के साथ अन्याय कर रही है। आपको बता दें कि इस बोर्ड को निरस्त करने की मांग लगातार पुरोहित कर रहे हैं और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने कहा कि राज्य सरकार देवस्थानम बोर्ड के नाम पर तीर्थ पुरोहितों के साथ खिलवाड़ कर रही है।