साल 2021 का सबसे पसंदीदा ट्वीट बना विराट कोहली की बेटी के जन्म की खबर – The Hill News

साल 2021 का सबसे पसंदीदा ट्वीट बना विराट कोहली की बेटी के जन्म की खबर

खबरें सुने

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली की बेटी वमिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। इस साल की ये खबर ट्विटर पर सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाली खबर बनी है। वहीं कोरोना काल में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस द्वारा दी गई सहायता राशि की खबर इस साल की सबसे ज्यादा रिट्वीट की जाने वाली खबर थी।

आपको बता दें कि विराट कोहली की बेटे की जन्म की खबर को 538,200 लोगों ने ट्विटर पर लाइक किया था। वहीं पैट कमिंस के ट्वीट को 15 नवंबर तक 1,14,000 बार ‘रिट्वीट’ किया गया और साथ ही वह इस साल सबसे अधिक 21,900 बार ‘कोट’ किए जाने वाला ट्वीट भी बना। इसके अलावा खेल श्रेणी में, महेंद्र सिंह धोनी को ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) में शानदार पारी खेलने के लिए शुभकामनाएं देने वाले विराट कोहली के ट्वीट को सबसे अधिक 91,600 बार ‘रिट्वीट’ किया गया। 2021 में खेल श्रेणी में सबसे अधिक 529,500 ‘लाइक’ पाने वाला ट्वीट भी यही था। भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। ये भारतीय क्रिकेट के इतिहास की सबसे शानदार जीत में से एक थी। इस खबर पर पीएम मोदी ने भी टीम की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था। यह साल 2021 में सरकार श्रेणी में इस साल का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला ट्वीट बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *