जब भी हमारी कोई आंख फड़कती है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारा शरीर हमें संकेत दे रहा है कि हमारे साथ शुभ होने वाला है या अशुभ-
दाएं आंख का फड़कना- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दाएं आंख का फड़कना पुरुषों के लिए शुभ माना जाता है जबकि बाएं आंख का फड़कना महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है। अगर महिला के दायी आंख लगातार फड़क रही है तो ऐसे में महिला को रुई या कागज के टुकड़े को आंखों के पलकों पर रख दे ताकि थोड़ी देर बाद आंख फड़कना बंद हो जाएं, पुरुष भी ऐसा कर सकते है।
बाएं आंख फड़कना- वहीं अगर स्त्रियों की बाएं आंख की पलक और भौंहे फड़के तो उनके लिए यह शुभ माना जाता है लेकिन पुरुषों के लिए स्थिति बिल्कुल उल्टा हो जाती है। पुरुषों की किसी पुराने दुश्मन से लड़ाई हो सकती है या किसी से दुश्मनी बढ़ सकती है।