राज्यपाल और सीएम ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दी शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके स्वजन और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने संदेश में कहा कि झंडा दिवस हमें सैन्य बलों की वीरता का स्मरण कराता है। उनके कल्याण के लिए अपने योगदान के लिए प्रेरित करता है। वीर जवानों के देश की सेवा में तत्पर रहने के कारण ही हम सुखी हैं। वीर सैनिक किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से सशस्त्र सेना के कल्याण कोष में श्रद्धा व सामथ्र्य के अनुसार सहयोग करने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *