अल्मोड़ा : सोमेश्वर के बूंगा गांव में एक बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने गुलदार को जल्द पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने को कहा है। वहीं पीड़ित परिवार को वन विभाग से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। प्रभागीय वनाधिकारी एमसी कांडपाल ने बताया कि घायल महिला को जल्द उचित मुआवजा दिया जाएगा।साधारण घायल को 15 व गंभीर रुप से घायल को 50 हजार रुपए के मुआवजे का प्राविधान है। जल्द की क्षेत्र में पिंजड़ा लगाया जाएगा।