जल्द लगेगी शी जिनपिंग की सोच पर मुहर

चीन में सत्ता के केंद्रीकरण का दौर आगे बढ़ रहा है। खबर है कि सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी जल्द ही स्थानीय सरकारों के बहुत से राजनीतिक और आर्थिक अधिकार अपने हाथ में ले लेगी। ऐसा संप्रभुता की रक्षा और सामाजिक स्थिरता कायम रखने के नाम पर किया जाएगा। इस बात के संकेत हाल में कम्युनिस्ट पार्टी की दो सैद्धांतिक पत्रिकाओं में छपे लेखों से मिला है।पर्यवेक्षकों का कहना है कि ये लेख ठीक उस समय छपे हैं, जब राष्ट्रपति शी जिनपिंग विभिन्न क्षेत्रों पर अपना अधिक नियंत्रण कायम कर रहे हैं। दोनों लेखों के बारे में एक खबर वेबसाइट एशिया टाइम्स में छपी है। इसके मुताबिक लेखकों ने इस बात की वकालत की है कि केंद्र को स्थानीय सरकारों से कई अधिकार वापस अपने हाथ में ले लेने चाहिए। जानकारों के मुताबिक पिछले कई दशकों से ट्रेंड सत्ता के विकेंद्रीकरण का दौर था। इसके तहत केंद्र के अनेक अधिकार प्रांतों और स्थानीय प्रशासन को दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *