एक ही रात में पांच जगह चोरी – The Hill News

एक ही रात में पांच जगह चोरी

मसूरी के कैमल्स बैक रोड क्षेत्र में बीती रात चोरों ने पांच स्थानों पर चोरी की और कई वाहनों को हथौड़े से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। एक रात में चोरी की पांच घटनाओं से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा हुआ है और स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चोरों ने घरों में चोरी करने के अलावा बहुगुणा पार्क के समीप स्थित गणपति मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर की घंटी व चढ़ावे पर भी हाथ साफ कर दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार, तीन लोग ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें दो चोरी और एक वाहन क्षतिग्रस्त करने की है। चोरों की तलाश में सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपितों के कुछ सुराग मिले हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *