हल्द्वानी : भवाली थाना क्षेत्र में बच्चों के स्कूल बैग सुखाने के दौरान तीन हफ्ते पहले महिला के पैर में सांप ने डस लिया था। इलाज के लिए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज (सोमवार) को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शव पीएम के लिए मोर्चरी लाया गया है।
ग्राम कफलटा खैरना भवाली निवासी लक्ष्मी (31) पत्नी गंगा सिंह तीन हफ्ते पहले अपने बच्चों के स्कूली बैग धोए थे। बैग सुखाने के लिए वह घर से नीचे खेत में गई थी। इसी दौरान उसके पैर में सांप ने डस लिया था। महिलाओं को स्वजन इलाज के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल लाए थे। जहां उसका इलाज चल रहा था। मृतका के पति गंगा सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मृतका के शव को मोर्चरी ले आई। महिला की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा है। वन विभाग की ओर से मृतकों के स्वजनों को तीन लाख मुआवजा दिया जाएगा।