रुद्रपुर : केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ आपदा में हुए नुकसान की समीक्षा की। इस दौरान डीएम रंजना राजगुरु ने जिले में आपदा से हुए नुकसान की जनकारी दी। साथ ही कहा कि फसल नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है। केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने कहा कि आपदा प्रभावितों की मदद में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अतिवृष्टि से मकान के बाहर लगे विद्युत मीटर भी खराब हुए हैं। इसकी रिपार्ट तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। प्रभावितों की मदद के लिए सरकार पूरी तरह से सक्रिय है। नुकसान का आकलन रिपोर्ट तत्काल देने को कहा।
फसल का आकलन में भेदभाव न करने, रुद्रपुर को आपदा क्षेत्र, घोषित करने, धान की फसल नुकसान की भरपाई के लिए 15 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य बढाने का मुद्दा उठा।इस मौके पर रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, भाजपा जिलाषयक्ष शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, एडीएम डॉक्टर ललित नारायण मिश्रा, जय भारत सिंह, एसडीएम प्रत्यूष सिंह आदि मौजूद थे।