खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा के कंजाबाग तिराहे पर 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है जो हर नागरिक में देशभक्ति की भावना जगाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह ध्वज आने वाले समय में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, काशीपुर के मेयर दीपक बाली, हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला, विधायक शिव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह चीमा, गोपाल सिंह राणा, सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, कमल जिंदल, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Pls read:Uttarakhand: उत्तरकाशी का मथोली गांव बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल