Uttarakhand: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है।

नारी शक्ति का पर्व:

सीएम धामी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व समाज में नारी के महत्व और शक्ति को दर्शाता है. कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सभी से नारियों का सम्मान करने की अपील की है।

आत्मशुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार:

मुख्यमंत्री ने कहा कि वेदों और पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्मशुद्धि और सद् प्रवृत्ति का आधार माना गया है। मां दुर्गा की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान राज्य के सभी प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

रचनात्मक कार्यों की प्रेरणा:

सीएम धामी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों के लिए प्रेरणा देता है. उन्होंने लोगों से नवीन उत्साह के साथ देश और समाज की सेवा करने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कामना की कि नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।

 

Pls read:Uttarakhand: खनन राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *