शिमला। भाजपा ने गुरुवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश भर से रैली में शामिल हुए और सरकार विरोधी नारे लगाए। जब प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिससे धक्का-मुक्की हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता इस प्रदर्शन में मौजूद थे।
भाजपा नेताओं के आरोप:
-
डॉ. राजीव बिंदल: कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कुशासन ने प्रदेश को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है। सरकार ने 32,000 करोड़ का नया कर्ज़ लिया है, जिससे कुल कर्ज़ 1,03,000 करोड़ हो गया है। विकास ठप है, बेरोज़गारी बढ़ी है और महंगाई चरम पर है। प्रदेश चिट्टा, शराब, कबाड़, खनन और वन माफ़िया के चंगुल में फंस गया है, जिन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
-
जयराम ठाकुर: सरकार माफ़ियाराज और भ्रष्टाचार में लिप्त है। सरकार के संरक्षण में माफ़िया फल-फूल रहे हैं। वन माफ़िया लाखों पेड़ काट रहे हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही. ईमानदार अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं. यह सरकार जनहित में काम करने के बजाय अपने “मित्रमंडली” के हितों को साध रही है।
-
संजय टंडन: प्रदेश में जंगलराज है। बहन-बेटियां असुरक्षित हैं, गैंगवार चल रही है और चिट्टा माफ़िया युवाओं की ज़िंदगी बर्बाद कर रहा है। कांग्रेस सरकार महिला विरोधी है और उसने महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं किए।
-
श्रीकांत शर्मा: कांग्रेस सरकार ने ढाई साल में हिमाचल को अपराध, माफ़ियाराज और कर्ज़ में डुबो दिया है। जनता में भ्रष्टाचार और कुशासन के ख़िलाफ़ भारी आक्रोश है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। प्रदेश में जंगलराज है और गैंगवार आम बात हो गई है. ईमानदार अधिकारियों को धमकाया जा रहा है.
Pls read:Himachal: शिमला में भाजपा के विधानसभा घेराव से ट्रैफ़िक प्रभावित